Aurangabad News : थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन दियारा में रविवार की देर शाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने छापेमारी कर 450 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की. इस दौरान शराब बनाने वाली 17 चालू भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. मौके से शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 32 एल्युमीनियम के तसले भी बरामद किये गये. कार्रवाई के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया.
450 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के गैलन में रखी कुल 450 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की गयी. इसके अलावा मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा जावा महुआ भी मिला, जिसे पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया. शराब निर्माण के लिए संचालित की जा रही 17 भट्ठियों को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया.
32 एल्युमीनियम के तसले बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 32 एल्युमीनियम के तसले समेत अन्य सामग्री बरामद की. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही विभिन्न सामग्रियों को जब्त कर थाने लाया गया है. पुलिस ने मौके पर मौजूद अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को नष्ट कर दिया.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
एक आरोपित गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान दाउदनगर थाना क्षेत्र के केतारी गांव निवासी गुड्डू राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने उसे मौके से पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की. मामले में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसपी के निर्देश पर गठित की गयी थी विशेष टीम
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जिले के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम का नेतृत्व स्वयं थानाध्यक्ष कर रहे थे. टीम में अवर निरीक्षक दीपक कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.
गिरफ्तार आरोपित को भेजा गया न्यायालय
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सभी सामग्रियों को जब्त कर थाने लाया गया है. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
