सतबहिनी मंदिर में शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट और कागजात प्राप्त करते नवदंपति.
मंदिर परिसर में मिला विवाह प्रमाण पत्र
250 किलोमीटर का सफर तय कर औरंगाबाद पहुंची प्रेमिका ने जब पुलिस सिपाही प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, तो आखिरकार दोनों ने मंदिर में शादी रचाई.
मंदिर परिसर में परिजनों और गवाहों के सामने संपन्न होती शादी की रस्में
मंदिर में हुई पारंपरिक रस्में
समस्तीपुर से आई प्रेमिका और सिपाही प्रेमी के बीच परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बातचीत के बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं.
विवाह की मुख्य रस्म के दौरान दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता सिपाही प्रेमी.
प्रेमी सिपाही ने भरी मांग
हाई-वोल्टेज ड्रामे और परिजनों की सहमति के बाद पुलिस जवान ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसंगिनी बनाया.
शादी की रस्में पूरी होने के बाद मंच पर एक साथ बैठे दूल्हा और दुल्हन.
सोफे पर बैठे भावुक दिखे नवविवाहित जोड़े
लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग और हालिया खींचतान के बाद शादी होने पर दूल्हा-दुल्हन काफी भावुक नजर आए.
मंदिर में रस्मों के दौरान और मैरिज सर्टिफिकेट लेते हुए नवविवाहित जोड़ा
प्रेमी-प्रेमिका के अटूट रिश्ते की जीत
दूरी और शुरुआती हिचकिचाहट के बावजूद अंततः कानून और परिजनों के सहयोग से यह प्रेम कहानी विवाह के बंधन में तब्दील हो गई.