वीआईपी ने मनायी वीरांगना फूलन देवी की जयंती, वक्ताओं ने उनके संघर्ष और साहस को किया याद

Aurangabad News : बारुण के वेद व्यास आश्रम में वीआईपी पार्टी द्वारा वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई. वक्ताओं ने उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया.

Aurangabad News : वेद व्यास आश्रम परिसर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की जिला कमेटी के तत्वावधान में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की देखरेख पार्टी के जिला प्रभारी रंजीत चौधरी उर्फ नंदी ने की. समारोह की शुरुआत वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, अदम्य साहस तथा शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए किये गये संघर्ष को याद किया.

फूलन देवी के संघर्ष को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रंजीत चौधरी ने कहा कि समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के हक के लिए लड़ना ही वीरांगना फूलन देवी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि फूलन देवी केवल एक नाम नहीं, बल्कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की मिसाल थीं. उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और शोषकों के खिलाफ डटकर खड़ी रहीं.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

कमजोर वर्गों को अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा

रंजीत चौधरी ने कहा कि फूलन देवी के विचार और जीवन गाथा आज भी समाज के कमजोर वर्गों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देती है. उनके संघर्ष को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने समाज में शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक न्याय की अलख जगाने का संकल्प लिया.

पिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प

समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वीआईपी हमेशा से वीरांगना फूलन देवी के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के हर पिछड़े और वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए तत्पर है. नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना ही फूलन देवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

महिला कार्यकर्ताओं की भी रही भागीदारी

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें केदार चौधरी, अरविंद निषाद, ललन चौधरी, विनोद चौधरी, हीरा चौधरी, राजकुमार, अवधेश चौधरी, ननखू चौधरी, जितेंद्र कुमार, दिलीप रजक, सुखदेव चौधरी और रवि कुमार शामिल रहे. वहीं, महिला कार्यकर्ताओं की भी सराहनीय भागीदारी रही. इनमें कंचन कुमारी, मंजू कुमारी, देवंती कुमारी, रिंकी देवी, आशा देवी, आशा गुप्ता, कविता देवी तथा सोनी देवी आदि मौजूद थीं.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >