लॉकडाउन का असर : शादी कैंसिल होने पर युवक ने दी जान

औरंगाबाद : लॉकडाउन के कारण शादी कैंसिल होने पर फेसर थाने के पांडेय खाप गांव के युवक रामराज्य पासवान के पुत्र पंकज पासवान ने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी तय हो चुकी थी. 19 अप्रैल को घर में तिलक समारोह होना था और 26 अप्रैल को बरात […]

औरंगाबाद : लॉकडाउन के कारण शादी कैंसिल होने पर फेसर थाने के पांडेय खाप गांव के युवक रामराज्य पासवान के पुत्र पंकज पासवान ने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी तय हो चुकी थी. 19 अप्रैल को घर में तिलक समारोह होना था और 26 अप्रैल को बरात जानेवाली थी. लेकिन लॉकडाउन के बाद शादी कैंसिल हो गयी थी. इससे युवक तनाव में आ गया था. लोग उसे समझाने की कोशिशें कर रहे थे, लेकिन वह जिद पर अड़ा था. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. इधर, इस संबंध में फेसर थानाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >