लोजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में औरंगाबाद के पंकज पासवान भी शामिल

पार्टी में बेहतर कार्य करने का मिला इनाम

औरंगाबाद नगर. औरंगाबाद जिल परिषद के पूर्व अध्यक्ष व लोजपा के वरिष्ठ नेता पंकज पासवान को पार्टी में बेहतर कार्य करने का इनाम मिला है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट द्वारा बिहार प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की जारी सूची में पंकज पासवान को जगह दी गयी है. वैसे बिहार में पंकज सहित 20 लोगों को शामिल किया गया है. ये सभी मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी का पक्ष रखेंगे. किसी भी डिबेट में ये शामिल हो सकते है. ज्ञात हो कि औरंगाबाद के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान दो बार विधानसभा का प्रत्याशी भी रह चुके है. इनकी पत्नी रेणु देवी कुटुंबा की विधायक भी रह चुकी है. कुछ माह पूर्व पंकज को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा पार्टी में शामिल कराया गया था. पंकज ने बताया कि पार्टी से जो जिम्मेवारी दी गयी है, उसका वे तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >