तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

बिकम डेरा जंगल में वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

बिकम डेरा जंगल में वन विभाग की टीम ने की छापेमारी मदनपुर. नक्सल प्रभावित मदनपुर प्रखंड के दक्षिण उमगा पंचायत के सुदूरवर्ती लंगूराही पहाड़ के बिकम डेरा जंगल में बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती पर वन विभाग की टीम ने धावा बोला. वन विभाग की टीम को पहुंचते ही अफीम की खेती करने वाले अपराधियों में भगदड़ मच गयी. जैसे-तैसे भागने में सफल हो गये. हालांकि, वन विभाग की टीम ने खेती को तहस-नहस कर दिया. वन विभाग को सूचना मिली कि मदनपुर प्रखंड के दक्षिण उमगा पंचायत के लंगूराही पहाड़ के बिकम डेरा जंगल में तीन एकड़ वन भूमि पर अफीम की फसल लगायी गयी है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची और खेती को तहस-नहस कर दिया. अभियान का नेतृत्व वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दक्षिणी उमगा पंचायत के लंगूराही पहाड़ के बिकम डेरा जंगल में वन भूमि अतिक्रमण कर अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त हुई थी. वन विभाग की गश्ती दल द्वारा उक्त स्थल पर पहुंच कर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया. करीब 17 क्यारी बनाकर तीन एकड़ भूमि में अफीम की खेती की गयी थी. मौके से पटवन के लिए पेट्रोल मशीन व एक कुदाल जब्त किया गया है. रेंजर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. अफीम की खेती करने व इसमें शामिल लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जायेगा. इस अभियान में वन परिसर पदाधिकारी रौनक कुमार, वन रक्षी नंदू कुमार, विमेंदु कुमार, सुभाष कुमार, अनुज कुमार, सरोज कुमार, पंकज कुमार, नीतू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >