बटाने नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

अशोक नदी के किनारे टहल रहा था

ओबरा. जम्होर थाना क्षेत्र के बटाने नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान जम्होर निवासी अशोक डोम के रूप में हुई है. अशोक नदी के किनारे टहल रहा था. किसी तरह वह नदी में गिर गया. गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. आसपास के लोगों की सूचना पर जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव औरंगाबाद भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक साफ-सफाई का काम करता था. किसी तरह वह नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >