ऑटो से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत

स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे हसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया

हसपुरा. हसपुरा-मेहंदिया पथ में हसपुरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के समीप धान की रोपनी करने जा रही 73 वर्षीय वृद्ध महिला की ऑटो से कुचलकर मौत हो गयी. मृतका की पहचान जलपुरा गांव निवासी राजा राम महतो की पत्नी ककुतरी देवी उर्फ कबुतरी के रूप में हुई है. ऑटो की चपेट में आने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे हसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. बाहर ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >