भवन प्रमंडल औरंगाबाद में नये कार्यपालक अभियंता का हुआ पदस्थापन

श्री सिंह पहले भवन प्रमंडल जहानाबाद अंतर्गत अवर प्रमंडल संख्या दो में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे

औरंगाबाद नगर.

भवन प्रमंडल औरंगाबाद में कार्यपालक अभियंता के रूप में अंशुमान सिंह का पदस्थापन हुआ. श्री सिंह पहले भवन प्रमंडल जहानाबाद अंतर्गत अवर प्रमंडल संख्या दो में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे. विभागीय गाइडलाइन के अनुसार इनका प्रोन्नोति कार्यपालक अभियंता में हुआ है. इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा अधिसूचना जारी कर इनका पदस्थापन किया गया. विभागीय अधिसूचना के आलोक में इन्होंने औरंगाबाद में कार्यपालक अभियंता का पदभार ग्रहण किया. गुरुवार को कार्यालय पहुंचने पर कर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया. इसके उपरांत कार्यालय कर्मियों के साथ परिचय करते हुए विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की. इसके साथ ही विभाग के कनीय अभियंता एवं संवेदक के साथ अलग-अलग बैठक कर विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं को समय पर पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. इस मौके पर सहायक अभियंता अमित कुमार, प्राक्कलन पदाधिकारी विनय कुमार, गुण नियंत्रण के सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनीय अभियंता हराती कुमारी, सुशील कुमार, रामाकांत कुमार, पुष्पा कुमारी, सीमा कुमारी, रोकड़पाल मनीष कुमार, इम्तियाज आलम, मुकेश कुमार मिश्रा, इंदु देवी, संजय गिरि, हरिहर प्रसाद, राजीव रंजन, रवि रंजन गुप्ता, शम्ष आलम, कार्यपालक सहायक भारत भूषण, संवेदक उमाशंकर सिंह, उमा सिंह, पवन प्रताप सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >