औरंगाबाद : सूखे कुएं में मिला 16 फीट लंबा विशाल अजगर, गांव में मची सनसनी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

औरंगाबाद जिले के कालापहाड़ गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सूखे कुएं में 16 फीट लंबा विशालकाय अजगर देखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला.

औरंगाबाद जिले के नवीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र के कालापहाड़ गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव की उत्तरी दिशा में स्थित एक सूखे कुएं में करीब 16 फीट लंबे विशालकाय अजगर को देखा.

सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण गांव के उत्तर की ओर गए थे, इसी दौरान उनकी नजर गहरे और सूखे कुएं में पड़े अजगर पर पड़ी. विशालकाय सांप को देखकर गांव में सनसनी फैल गई.

वन विभाग को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा थाना में पदस्थापित दफादार विश्वरंजन कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महाराजगंज वन विभाग को सूचना दी और तत्काल रेस्क्यू टीम भेजने का आग्रह किया.

सूखा कुआं होने के कारण ग्रामीणों को आशंका थी कि अजगर दीवार के सहारे बाहर निकलकर गांव की आबादी की ओर जा सकता है, जिससे लोगों में भय बना रहा.

ग्रामीणों ने रखी निगरानी

अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर कुएं के आसपास निगरानी शुरू कर दी.

ग्रामीण प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, बबलू सिंह, आयुष कुमार, सोनल सिंह, सचिन सिंह, ऋषु सिंह, आशुतोष, अंकित और सुमित कुमार सिंह समेत अन्य युवा मौके पर मौजूद रहे. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के पहुंचने तक कुएं पर नजर बनाए रखी.

रेस्क्यू के दौरान जुटी भीड़

सावधानीपूर्वक किया रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से अजगर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई.

गांव में राहत की सांस

विशालकाय अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाले जाने और वन विभाग द्वारा साथ ले जाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >