एमएलसी बंशीधर बृजवासी का शिक्षा सेवकों ने किया स्वागत, लंबित मानदेय और समायोजन की उठायी मांग

Aurangabad News : मदनपुर के शिवगंज में एमएलसी बंशीधर बृजवासी का जोरदार स्वागत हुआ. शिक्षा सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर एमएलसी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवगंज में रविवार को बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बंशीधर बृजवासी का शिक्षा सेवक संघ, प्रखंड इकाई मदनपुर की ओर से जोरदार स्वागत किया गया. एमएलसी बंशीधर बृजवासी गोह प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान शिवगंज में शिक्षा सेवकों ने उन्हें रोककर माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एमएलसी को मांग पत्र भी सौंपा गया.

शिक्षा सेवकों ने सौंपा मांग पत्र

कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षा सेवक संघ के जिला सचिव राम सुरेश चौधरी और प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम रजक ने संयुक्त रूप से किया. शिक्षा सेवकों ने मांग पत्र के माध्यम से शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज के समायोजन, उचित वेतनमान लागू करने तथा पिछले चार माह से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की. इस दौरान शिक्षा सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी एमएलसी को अवगत कराया.

बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग

प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम रजक ने एमएलसी बंशीधर बृजवासी से आग्रह किया कि शिक्षा सेवकों का चार माह से लंबित मानदेय जल्द से जल्द दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाए. उन्होंने शिक्षा सेवकों के स्थायी समायोजन की दिशा में भी ठोस पहल करने की मांग की. शिक्षा सेवकों का कहना था कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.

17 वर्षों से काम कर रहे शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज

एमएलसी बंशीधर बृजवासी ने शिक्षा सेवकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज के कर्मी पिछले 17 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं. इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवकों के मुद्दे को लेकर वे पहले भी सरकार को पत्र लिख चुके हैं.

सदन में मजबूती से उठायेंगे शिक्षा सेवकों की आवाज

एमएलसी बंशीधर बृजवासी ने शिक्षा सेवकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सदन के समक्ष रखा जायेगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.

कई शिक्षा सेवक रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षा सेवक विश्वनाथ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना चौधरी, नागेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, सुरेंद्र चौधरी, मंटू कुमार, अवधेश रजक, बबन रजक, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, खेलावन चौधरी, राम गोविंद चौधरी, राजाराम समेत अन्य कई शिक्षा सेवक मौजूद रहे.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >