मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर अधेड़ की मौत

मुड़िया गांव में घर की दीवार अचानक भरभराकर गिरी

मुड़िया गांव में घर की दीवार अचानक भरभराकर गिरी

प्रतिनिधि, कुटुंबा.

कुटुंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की दीवार से दबने के कारण मौत हो गयी. मृतक की पहचान कमरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. घटना मंगलवार की है. उनके परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह स्नान कर लौट रहे थे. इसी क्रम में उनके घर की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर ही गिर गयी, जिससे वे उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर आनन-फानन में मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला. इसके पश्चात घर वों ने उपचार के लिए अंबा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत बाहर ले जाने का सुझाव दिया. सदर अस्पताल औरंगाबाद के चिकित्सकों ने देखते के साथ ही मृत घोषित कर दिया. मृतक अत्यंत ही गरीब भूमिहीन व्यक्ति था. उसकी पहली पत्नी से दो लड़के और तीन लड़कियां तथा दूसरी पत्नी से दो लड़के व दो लड़कियों समेत नौ संतानें हैं. इसमें से तीन की अभी शादी नहीं हुई है. हालांकि, बड़ी पत्नी की पूर्व में मौत हो गयी है. अन्य सभी परिजन उसके ऊपर अभी तक आश्रित थे. वह मनिहारिन का व्यवसाय कर अपने बाल-बच्चों को भरण-पोषण करता था. उसकी मृत्यु से उसके छोटे बच्चों को परेशानी बढ़ती नजर आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >