प्रसव पीड़ा से जूझ रही विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़ फरार हुए ससुराल वाले

दहेज के लिए प्रताड़ित करने व बाइक का किस्त जमा नहीं करने को लेकर चल रहा था विवाद

दहेज के लिए प्रताड़ित करने व बाइक का किस्त जमा नहीं करने को लेकर चल रहा था विवाद

औरंगाबाद ग्रामीण. सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा से जूझ रही 21 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गयी़ महिला की मौत के बाद उसके ससुराल वाले शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गये. मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और इलाज में घोर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी शैलेश कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है. आरती का मायका नवीनगर के रघुनाथगंज गांव में है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई विशाल कुमार ने बताया कि आरती की शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शादी में लड़के पक्ष की सभी मांगें पूरी की गयी थीं. उपहार में फाइनेंस कराकर एक बाइक भी दी गयी थी, जिसकी किस्त मायके वाले ही भर रहे थे. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जब कुछ किस्तें बकाया रह गयी, तो फाइनेंस कंपनी के लोग ससुराल पहुंचने लगे. इसके बाद ससुराल वालों ने आरती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिये. परिजनों का आरोप है कि दहेज में रुपयों की मांग को लेकर पति शैलेश अक्सर शराब के नशे में आरती के साथ मारपीट करता था.

खुद ”डॉक्टर” बन इलाज करता रहा पति

आरती के परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उसका किसी सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज नहीं कराया गया. पति शैलेश, जो खुद गांव में ग्रामीण डॉक्टर (झोलाछाप) का काम करता है, घर पर ही उसका इलाज करता रहा. बार-बार कहने के बावजूद उसने आरती को विशेषज्ञ डॉक्टरों को नहीं दिखाया. शुक्रवार रात जब आरती को असहनीय प्रसव पीड़ा हुई, तब उसे कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने

जांच में जुटी पुलिस

मौत की खबर मिलते ही जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये. ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को लावारिस छोड़कर भाग चुके थे. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया. कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है. आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. वहीं, अस्पताल से भागने के दौरान मृतका के ससुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे अचानक हुई मौत करार दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >