औरंगाबाद में सात दिवसीय महामृत्युंजय अनुष्ठान का महाप्रसाद वितरण के साथ समापन, श्रद्धालुओं की रही भीड़

Aurangabad News : कुटुंबा प्रखंड के सूही गांव में सात दिवसीय महामृत्युंजय अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और महाप्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

Aurangabad News : प्रखंड के सूही गांव में पिछले सात दिनों से चल रहा महामृत्युंजय अनुष्ठान गुरुवार को महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ. सात दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और महामृत्युंजय मंत्र के जाप से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा. अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

सुख-शांति और मंगलकामना को लेकर हुआ अनुष्ठान

आयोजक शिवपूजन पांडेय ने बताया कि भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है. आमजन की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना को लेकर सात दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया था. पूरे आयोजन के दौरान सुबह से शाम तक पूजा-पाठ और मंत्र जाप का सिलसिला चलता रहा.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

वैदिक विधि-विधान से कराया गया पूजन

आचार्य मिथिलेश त्रिवेदी, अवध पाठक, पंडित रंजीत त्रिवेदी, महेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र शास्त्री, रामजीत शास्त्री एवं मुन्ना शास्त्री समेत अन्य आचार्यों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे गांव में आध्यात्मिक माहौल बना रहा.

महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

गुरुवार को अनुष्ठान के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव से परिवार और समाज के कल्याण की कामना की. अनुष्ठान में अयोध्या पांडेय, संदीप पांडेय, नेहा पांडेय समेत गांव के कई लोग शामिल हुए.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >