पोखर में डूबने से 52 वर्षीय मजदूर की मौत, खेत में रोपनी के बाद नहाने गए थे

Aurangabad News : दाउदनगर के बिरई गांव में पोखरा में नहाने गए 52 वर्षीय मजदूर लेमचूस पासवान की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस जांच में जुटी।

Aurangabad News : थाना क्षेत्र के बिरई गांव में पोखर में डूबने से 52 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान बिरई गांव निवासी राधे पासवान के 52 वर्षीय पुत्र लेमचूस पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, लेमचूस पासवान खेत में रोपनी का कार्य करने के बाद गांव के उत्तरी छोर स्थित पोखर में स्नान करने गए थे. स्नान के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जब तक आसपास मौजूद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तब तक वह पानी में समा चुके थे.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल, दाउदनगर ले जाने लगे. हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए. बताया जाता है कि लेमचूस पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं. दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी पुलिस

दाउदनगर के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बिरई गांव स्थित पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >