औरंगाबाद : जन्माष्टमी पर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा पौथू, महाप्रसाद और भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां

औरंगाबाद जिले के पौथू गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण सेना पौथू द्वारा छठिहार समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान महाप्रसाद वितरण, भव्य शोभायात्रा और छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ.

औरंगाबाद जिले के पौथू गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण सेना पौथू की ओर से छठिहार समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का महाप्रसाद वितरण, भव्य शोभायात्रा एवं छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों, युवाओं व ग्रामीणों ने भाग लिया.

समारोह का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमरेंद्र कुशवाहा, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अजय यादव एवं पौथू पैक्स अध्यक्ष सह कृष्णा सामाजिक सेवा संघ गोह के संरक्षक शंभू कुमार भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

अतिथियों के विचार

अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों, सामाजिक समरसता, न्याय और धर्म के संदेशों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

श्रीकृष्ण के आदर्शों पर संदेश

शंभू कुमार भारती ने कहा कि श्रीकृष्ण मानवता, मित्रता, प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और न्याय के महान प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने लोगों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने की अपील की.

शोभायात्रा व महाप्रसाद

कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण कुमार ने की. अंत में महाप्रसाद का वितरण हुआ. भव्य शोभायात्रा के दौरान पूरा पौथू क्षेत्र जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >