मुहर्रम कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य, सोशल मीडिया पर रखें नजर : एसडीओ

मुहर्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

मुहर्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, दाउदनगर मुहर्रम को लेकर शांति समिति की अनुमंडल स्तरीय बैठक एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी. शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की गयी. गाइडलाइन की जानकारी दी गयी. एसडीओ ने कहा कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है. बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष समन्वय स्थापित कर बैरकेडिंग करायेंगे. सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने लोगों से भी सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील की और कहा कि विशेष कर वाट्सअप पर अधिक ध्यान देना है. थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि ड्रोन से भी निगरानी कराना है. जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जायेगी. कमेटी द्वारा भी अपने स्तर से वीडियोग्राफी करायी जा सकती है. एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि मुहर्रम कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. शपथ पत्र भी देना है टाइमिंग का ख्याल रखना है और लाइसेंस में दिये गये शर्तों का हर हालत में पालन करना है. निर्धारित तिथि व समय के अंदर ही जुलूस प्रारंभ व समापन कर लेना है. डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है. पटाखा प्रतिबंधित है. हर जुलूस के साथ थाना से एक पदाधिकारी टैग रहेंगे. बैठक में मुहर्रम कमेटी के खलीफा से जानकारी हासिल की गयी. कहा गया कि अगर कोई कहीं समस्या है तो बताएं. चमन बिगहा से केशराड़ी तक के रास्ता में गड्ढा व्याप्त होने के बारे में बताया गया.गोह में गुमटी रखकर अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी गयी. हसपुरा के पुराना थाना रोड में गंदा पानी बहने की शिकायत की गयी. दाउदनगर के चावल बाजार और पटवा टोली रोड में नगर पर्षद द्वारा बनाये जा रहे नाला के कारण होने वाली समस्या से अवगत कराया गया. गोला मुहल्ला में भी इसी तरह की समस्या बतायी गयी. कुछ और लोगों ने भी समस्या बतायी. एसडीओ ने कहा कि सारी समस्याओं को नोट कर लिया गया है. उनके समाधान के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं. मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, सुरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, समाजसेवी डॉ विपिन कुमार, कौशल शर्मा, सफदर हयात सरजू सिंह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, जदयू नेता आशुतोष पटेल के अलावे हसपुरा के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं सभी थानों के थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ तथा अनुमंडल के चारों प्रखंडों के कई मुहर्रम कमेटी के खलीफा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >