एक ही रात चार दुकानों से उड़ाये हजारों के सामान

गोह में दिखा चोरों का तांडव, मुख्य सड़क पर बने दुकानों दिया घटना को अंजाम

गोह में दिखा चोरों का तांडव, मुख्य सड़क पर बने दुकानों दिया घटना को अंजाम गोह. गोह शहर में बीती रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. लगातार हुई इन वारदातों से जहां व्यवसायियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पहली घटना जगतपति चौक के समीप भाजपा कार्यालय के बगल में स्थित संतोष शर्मा की सुधा डेयरी दुकान में हुई, जहां चोरों ने छत का करकट हटाकर दुकान में प्रवेश किया और हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. दूसरी घटना मध्य विद्यालय के सामने स्थित राम स्वरूप की फुटपाथी लिट्टी दुकान में हुई, चोरों ने दुकान में रहे बक्से को तोड़कर बर्तन समेत करीब तीन हजार रुपये नकद चोरी कर ली. तीसरी घटना गोला क्षेत्र में भगत जी की चाय दुकान के पास स्थित लूटन सिंह की दूध डेयरी दुकान में हुई, जहां चोरों ने छत का करकट तोड़कर लगभग 12 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. इसी क्रम में बगल में स्थित अशोक विश्वकर्मा की बक्सा दुकान से भी चोरों ने छत का करकट तोड़कर लगभग पांच बक्सों की चोरी कर ली, जिनकी कीमत हजारों रुपये बतायी जा रही है. उल्लेखनीय है कि ये सभी घटनाएं गोह के मुख्य मार्ग गया रोड पर हुई हैं, जहां जगतपति चौक पर हाई मास्ट लाइट लगी होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया. गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अब तक दो दुकानदारों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, जबकि चार दुकानों में चोरी होने की सूचना सामने आयी है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि गश्ती के दौरान एक ही रात में चार दुकानों में चोरी कैसे हुई. जल्द ही दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >