हाइवा की चपेट में आने से औरंगाबाद में वृद्ध की मौत, मुआवजे की मांग पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

कुटुंबा थाना क्षेत्र में हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

Hyva Hit Elderly Man : कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर पथ पर ब्रह्म स्थान के समीप रविवार दोपहर हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी गांव निवासी प्रमोद मेहता के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रमोद मेहता रविवार दोपहर साइकिल से अपने घर से अंबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ब्रह्म स्थान के पास पीछे से आ रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गया.

हादसे के बाद अस्पताल ले गए लोग

हाइवा की टक्कर से प्रमोद मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने कुटुंबा पुलिस के सहयोग से उन्हें जीवित समझकर तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद मेहता को मृत घोषित कर दिया. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की खबर मिलने के बाद तमसी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ब्रह्म स्थान के समीप सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत,18 वर्षीय किशोरी भी झुलसी

सड़क जाम की सूचना मिलने पर कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया. जाम के कारण अंबा-नवीनगर पथ पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास जारी है.

Also Read : दाउदनगर में बदले SDPO, अशोक कुमार दास का तबादला, चंद्रभूषण संभालेंगे अब कमान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >