औरंगाबाद : हसपुरा में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद, ब्राउन शुगर की लत और साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक

मगध क्षेत्र के आईजी के निर्देश पर हसपुरा के अमझरशरीफ में पुलिस-जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य पुलिस-जन सामंजस्य स्थापित करना और अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता बढ़ाना है. युवाओं में ब्राउन शुगर की लत और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए.

मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ गांव स्थित टीओपी परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की देखरेख हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की.

थानाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-पब्लिक में सामंजस्य स्थापित करना, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना और अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता बढ़ाना है.

पुलिस-पब्लिक सामंजस्य और समाधान

इस लोक संवाद गोष्ठी के दौरान आम ग्रामीण बेझिझक होकर अपनी समस्या पुलिस के साथ साझा करें और हमारा भी दायित्व बनता है कि उस समस्या का तत्काल ही निराकरण करें. इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान, ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध में रोकथाम तथा आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होगा.

ब्राउन शुगर और साइबर फ्रॉड से सतर्कता

युवाओं में बढ़ रही ब्राउन शुगर की लत पर गंभीरता जाहिर करते हुए कहा कि आप सभी गार्जियन अपने-अपने बच्चों पर ध्यान दें, क्योंकि बच्चे गलत संगत में पड़कर क्राइम करने लग जा रहे हैं.

एसआई सुगंध कुमार व खुशबू कुमारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि व्हाट्सएप पर किसी तरह का लिखा हुआ फ्रॉड पीडीएफ आता है, जिसे कभी भी टच न करें, इससे आपका मोबाइल हैक हो सकता है.

बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव

कहा कि कभी भी उस बैंक से लेन-देन करें जहां गार्ड उपलब्ध हो. एटीएम से पैसा निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद नहीं लें और जब तक पैसा नहीं निकाल लें, अंदर किसी को घुसने नहीं दें.

इस संवाद कार्यक्रम में अमझरशरीफ गांव की नसीमा खातून व असमत खातून तथा कादीर शाह ने मारपीट विवाद का मुद्दा उठाया, जिसे आपस में समझाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की गई.

प्रमुख लोग रहे मौजूद

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में जनहित कार्य के लिए जनता से सुझाव भी मांगा. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सह हसपुरा पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अबरार अहमद, जनेश्वर चौधरी, अखिलेश कुमार, अरमान खान, पपु कुमार, परवेज अंसारी, शाहिद, फरहान, नसीमा खातून, फिरदोश सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्यदेव सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >