श्री शिव सिद्धेश्वर धाम में मेले का भव्य शुभारंभ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

Aurangabad News : नवीनगर के महुआंव स्थित श्री शिव सिद्धेश्वर धाम में मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा परिसर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह।

Aurangabad News : प्रखंड के महुआंव गांव स्थित प्रसिद्ध श्री शिव सिद्धेश्वर धाम परिसर में आयोजित मेले का शुक्रवार को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ. दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का किया गया विधिवत उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष आशुतोष पाठक, संघ समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, अजीत मिश्रा, हृदयानंद पांडेय एवं पीयूष मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे.

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को करते हैं मजबूत

समारोह को संबोधित करते हुए अशोक पांडेय ने कहा कि श्री शिव सिद्धेश्वर धाम आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि मेला महज मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गयी तैयारी

आयोजन समिति के अध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गयी हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य लगातार सक्रिय हैं.

पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़

उद्घाटन के मौके पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मौके पर प्रहलाद तिवारी, विकास मिश्र, चंदन पाठक, दीपक पाठक, संजीत सिंह, जय प्रकाश पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >