औरंगाबाद में दो सीटों पर चुनाव लड़ने की हम कार्यकर्ताओं ने उठायी मांग

बैठक में एनडीए को मजबूत करने पर चर्चा

बैठक में एनडीए को मजबूत करने पर चर्चा प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के औरंगाबाद जिला कमेटी की बैठक शहर के एक निजी होटल में हुई. इसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला एवं प्रखंड के अध्यक्ष तथा कमेटी के सभी सदस्य शामिल थे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने की व संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करना था. सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि हम (से) के कार्यकर्ता मजबूती के साथ औरंगाबाद के छह विधानसभा सीटों पर एनडीए को जीताने का काम करेंगे. हमारा संगठन पंचायत लेवल पर मजबूती के साथ काम कर रहा है. सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अपने नेता से औरंगाबाद जिले में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को कम से कम दो सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की. कहा कि कुटुंबा हमारी परंपरागत सीट रही है. इसके अलावा एक सामान्य सीट नवीनगर विधानसभा पर पूरी मजबूती के साथ हमारी पार्टी को चुनाव लड़ना चाह���ए. हम अपने नेता से आग्रह करेंगे की दोनों सीटों पर औरंगाबाद के किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाये तो पार्टी और भी मजबूत होगी. उक्त दोनों सीट जीतकर अपने पार्टी तथा एनडीए को मजबूत करेंगे. दोनों विधानसभा में हमारे पार्टी में कार्यकर्ता है जो चुनाव लड़ने मंत सक्षम है. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, युवा प्रदेश सचिव सह मुखिया संतोष गौतम, महिला जिला अध्यक्ष शशि देवी, महिला उपाध्यक्ष सविता सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष नृपेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नवीनगर नीतीश कुमार, बारुण प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भगत, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, गोह प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर दुबे, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, देव प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन उर्फ सीटू, जिला सचिव अभय सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, विकास कुमार, अंकित, गोलू, सुमंत, पंकज सिंह, लालमोहन चौधरी, मिथिलेश राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >