Google पर मिले नंबर से ‘छड़ की सफाई’ के नाम पर 20 लाख की ठगी, औरंगाबाद में दो गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने 'छड़ की सफाई' के नाम पर 20 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी गूगल पर मिले नंबर का इस्तेमाल कर ठगी करते थे. पुलिस ने इनसे ठगी के पैसों से खरीदे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए हैं.

Aurangabad News : गूगल पर मिले कथित ‘वाईजग व्हील’ के नंबर के जरिए छड़ (रॉड) की सफाई कराने के नाम पर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों में एक के घर से ठगी के पैसे से खरीदे गए गोदरेज कंपनी का एसी, हैवेल्स कंपनी का आरओ और एक आईफोन भी जब्त किया है.

दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को साइबर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन के माध्यम से ठगी की सूचना मिली थी.

आवेदन में बताया गया था कि गूगल पर मिले कथित ‘वाईजग व्हील’ के नंबर के जरिए छड़ की सफाई के नाम पर कुल 20 लाख सात हजार 405 रुपये की साइबर ठगी की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना कांड संख्या 23/26, दिनांक 22 अप्रैल 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मामले के उद्भेदन के लिए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया. इसके साथ ही आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया गया.

Also Read : औरंगाबाद में 7 चेन स्नैचिंग का खुलासा, कोढ़ा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद

एसपी ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद कांड में संलिप्त दो आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 22 वर्षीय पिंटू कुमार, पिता श्लोक राय, निवासी मेकरा, थाना मोकामा, जिला पटना और 21 वर्षीय रौशन कुमार, पिता अरविंद यादव, निवासी कबीरपुर, थाना शेखोपुर सराय, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है.

ठगी की रकम से खरीदे थे इलेक्ट्रॉनिक सामान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित रौशन कुमार के घर से साइबर ठगी के पैसे से खरीदे गए सामान बरामद किए हैं.

इनमें गोदरेज कंपनी का एक एसी, हैवेल्स कंपनी का एक आरओ और एक आईफोन शामिल है. पुलिस ने इन सामानों को जब्त कर लिया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >