औरंगाबाद पुलिस का कड़ा संदेश, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गया जी के गोह प्रखंड मुख्यालय में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जगतपति चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है.

गया जी के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख जगतपति चौक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर शनिवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जगतपति चौक पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस दौरान चौक से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस बल द्वारा विशेष सतर्कता के साथ पैनी नजर रखी जा रही है.

गश्त बढ़ा कर ली जा रही तलाशी, अफवाहों से बचने की अपील

पुलिसकर्मियों ने चौक पर मुस्तैदी से डटे रहकर पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त के साथ-साथ सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया. चौक और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर नजर रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस को हिदायत दी कि वे किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें और न ही बिना पुष्टि किए किसी भी भड़काऊ व असत्यापित सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करें.

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई

औरंगाबाद जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है.

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढील के तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manikant pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >