पुआल के ढेर से मिले भगवान

बरौली गांव के मंदिर से चोरी हुई थी अष्टधातु की मूर्तियां

बरौली गांव के मंदिर से चोरी हुई थी अष्टधातु की मूर्तियां औरंगाबाद कार्यालय. बारुण प्रखंड अंतर्गत जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव स्थित मंदिर से चोरी गयी भगवान की मूर्तियों को पुलिस ने खुटहा गांव के बधार से बरामद किया है. वैसे उक्त मूर्तियां खलिहान में पुआल के गांज के बीच छिपाकर रखी हुई थी. ज्ञात हो कि सोमवार की रात्रि में प्राचीन ठाकुरबाड़ी से सैकड़ो वर्ष पुरानी राम, लक्ष्मण, जानकी जी की कीमती मूर्तियों की चोरी कर ली गई थी. चोरी के दूसरे दिन पुलिस की तत्परता एवं ग्रामीणों के प्रयास से बारुण-दाउदनगर रोड में खुटहां गांव के समीप खलिहान में रखे पुआल से बरामद की गयी है. सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 27 जनवरी को जम्होर थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि बरौली स्थित बाबा कुटी मंदिर से भगवान की मूर्तियां,मुकुट व बर्तन के साथ कुछ पैसों की चोरी की गयी थी. इस मामले में जम्होर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसपी अंबरीश राहुल द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने खुहटां गांव के बधार से तीनों मूर्तियों को बरामद कर लिया है. मूर्ति चुराने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >