ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, 250 किमी दूर से पहुंची प्रेमिका, बोली- धोखा नहीं देने दूंगी, पुलिस को करानी पड़ी शादी

Aurangabad News : बिहार के औरंगाबाद में 250 किमी दूर से आई प्रेमिका ने चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही प्रेमी से सतबहिनी मंदिर में रचाई शादी. परिजनों की मौजूदगी में हुई शादी.

Aurangabad News : अंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेम संबंध के परिणय में बदलने का मामला चर्चा का विषय बना रहा. समस्तीपुर जिले से पहुंची एक युवती और बिहार पुलिस में कार्यरत एक सिपाही का विवाह परिजनों की मौजूदगी में अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में संपन्न कराया गया. दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है.

स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिमपुर गांव निवासी अंकेश कुमार वर्तमान में औरंगाबाद जिले के एरका चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त हैं. वहीं चकबहाउद्दीन गांव निवासी पूजा कुमारी से उनका कई वर्षों से परिचय और प्रेम संबंध था. दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. समय के साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ती गयीं और यह संबंध प्रेम में बदल गया.

शादी का प्रमाणपत्र देते मंदिर के कर्मचारी

एरका चेक पोस्ट पहुंची युवती, हुआ हंगामा

बताया जाता है कि युवती समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर एरका चेक पोस्ट पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात अंकेश कुमार से उसकी काफी देर तक बातचीत हुई. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हंगामा होने लगा. मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गयी और पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर पुलिस दोनों को अंबा थाना ले आयी और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'

परिजनों की मौजूदगी में विवाह पर बनी सहमति

सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिजन अंबा थाना पहुंचे. पुलिस की बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों और युवक-युवती की सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया गया.

सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

सहमति बनने के बाद अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह कराया गया. विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य, स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे. मंदिर परिसर में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनायी और वैवाहिक रस्में पूरी कीं.

दोनों की इच्छा और परिजनों की सहमति से हुआ विवाह

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं. दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति और युवक-युवती की इच्छा के अनुसार सतबहिनी मंदिर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया. विवाह के बाद दोनों परिवारों की सहमति से मामला सुखद रूप से समाप्त हुआ. नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देकर विदा किया गया. स्थानीय लोगों के बीच भी यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >