गया अभियंत्रण महाविद्यालय का रहा दबदबा

मगध डिवीजन उमंग-2026 का सफल समापन

मगध डिवीजन उमंग-2026 का सफल समापन प्रतिनिधि, खिजरसराय. विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित मगध डिवीजन उमंग-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के औरंगाबाद, अरवल, नवादा व जहानाबाद स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के फैकल्टी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिताओं जैसे खेल, हिंदी, अंग्रेजी निबंध लेखन, कहानी लेखन, वाद-विवाद, क्विज, समूह चर्चा, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, सिंगिंग व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं में गया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रतिभागियों का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिन्होंने अधिकांश प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता व उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के समापन पर गया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी समन्वयकों (को-ऑर्डिनेटर्स) की सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से प्रो. मो. असलम एवं डॉ प्रलयंकर कुमार सिंह के योगदान की प्रशंसा कर हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था के लिए चीफ वार्डन एवं सभी वार्डनों को धन्यवाद दिया. प्राचार्य ने बताया कि मगध डिवीजन उमंग-2026 में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्यस्तरीय उमंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां वे मगध प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी व छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता व सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है, जो इस आयोजन के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार हुआ. समापन समारोह में विजेताओं को बधाई दी गयी और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >