फरवरी से सभी थानों में लगेगा साप्ताहिक जनता दरबार

एसपी ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, हर थाना में तीन बजे से होगी सुनवाई

औरंगाबाद ग्रामीण. आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से फरवरी से जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह आदेश बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 6 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. इसके तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन थाना भ्रमण कर विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों और जनता से जुड़े मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में फरवरी में थानास्तर पर जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की शिकायतों काे सुन कर समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. सभी थानों में जनता दरबार तीन बजे से होगा़

थानों में जनता दरबार की तिथि

5 फरवरी – जम्होर

10 फरवरी – ढिबरा

12 फरवरी – देव

17 फरवरी – माली

19 फरवरी – अंबा

24 फरवरी – मदनपुर

26 फरवरी – नरारी कला खुर्द

थाना भ्रमण में इन बिंदुओं पर होगी खास समीक्षा

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना भ्रमण के दौरान लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था से संबंधित गंभीर मामलों, थाना पदाधिकारियों के कार्य-कलाप, आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा करेंगे.

सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने थाना परिसर में जनता दरबार का विधिवत आयोजन सुनिश्चित करें. जनता दरबार की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें. लंबित कांडों, महत्वपूर्ण विधि-व्यवस्था, भूमि विवाद और लोक शिकायतों से जुड़े अभिलेख अद्यतन रखकर समीक्षा हेतु प्रस्तुत करें. जनता की समस्याओं के अनुश्रवण और निराकरण के लिए समुचित व्यवस्था करें. सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित जनता दरबार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. यह आदेश पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल द्वारा 28 जनवरी को जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, जिलाधिकारी औरंगाबाद समेत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >