पूर्व एमएलसी व राजद नेता की जदयू में घर वापसी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने अनुज कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं

औरंगाबाद ग्रामीण. राजद के वरिष्ठ नेता व गया के पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देकर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली. बिहार प्रदेश जनता दल (यू) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें विधिवत सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने अनुज कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान अनुज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री ने जदयू परिवार में उनकी घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन के एजेंडे को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वे संगठन को और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से राजद की नीतियों और कार्यशैली से असहज महसूस कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व, विकासोन्मुख सोच और सुशासन की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर जदयू में शामिल होने का निर्णय लिया. उक्त कार्यक्रम में गया जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इधर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अनुज कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि उनकी वापसी से पार्टी को गयाजी व औरंगाबाद समेत मगध क्षेत्र में मजबूती मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >