पूर्व विधायक ने पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन

महुआवा पंचायत के नरकपी गांव में जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया

मदनपुर.

मदनपुर प्रखंड के महुआवा पंचायत के नरकपी गांव में जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि भवन को जनता को समर्पित किया गया है. इससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी. उद्घाटन के मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. लोगों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया और उनके इस कार्य की सराहना की. पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से अपील की की भवन को सफाई और रखरखाव की जिम्मेवारी सभी मिलकर निभाएं. इस मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण उर्फ शमशेर सिंह, मुखिया अनुज भुइयां, पैक्स अध्यक्ष नीरज चौहान, चंदन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अवधेश शर्मा, नकुल देव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >