उमंगेश्वरी मंदिर से पांच घंटा व चढ़ावे के रुपये चोरी

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी

मदनपुर. उमगा पहाड़ स्थित अति प्राचीन उमंगेश्वरी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर पांच घंटियों समेत चढ़ावे का रुपये उड़ा लिये. घटना रविवार की रात की बतायी जाती है. पुजारी दिलीप पाठक ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे दोनों ताले को तोड़ चोरों ने घटना का अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा -अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उचक्कों या विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाना प्रतीत होता है. आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >