श्री पंचदेव धाम चपरा के नौवं अवतरण महोत्सव पर पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

हवनात्मक श्री महामृत्युंजय महायज्ञ के साथ अखंड हरि कीर्तन होंगे विशेष आध्यात्मिक आकर्षण

हवनात्मक श्री महामृत्युंजय महायज्ञ के साथ अखंड हरि कीर्तन होंगे विशेष आध्यात्मिक आकर्षण अंबा. श्री पंचदेव धाम चपरा के नौवें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय अवतरण महोत्सव पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है. जलभरी के साथ हवनात्मक श्री महामृत्युंजय महायज्ञ की शुरुआत की गयी. धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, उनकी पत्नी चंचला देवी, धाम के सचिव ई सुबोध कुमार सिंह तथा उनकी पत्नी व जिला पर्षद उपाध्यक्ष किरण सिंह, संजय कुमार सिंह आदि ने धाम परिसर स्थित शिव गंगा तालाब से जलभरी की. इस दौरान वाराणसी के आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत गंगा पूजन किया गया. कलश में जल भरकर श्री श्री सूर्य नारायण परिक्षेत्र यज्ञशाला मंडप में कलश स्थापित किया. इसके साथ ही मंडप प्रवेश, देवताओं का पूजन एवं अरणीमंथन किया गया. धाम के सचिव ने बताया कि धाम के नौवें प्राकट्य दिवस पर पांच दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है. यह अनुष्ठान निरंतर एक फरवरी तक चलता रहेगा. गुरुवार को वेद पाठ देव पूजन हवन एवं आरती की गयी. महायज्ञ संपन्न होने के उपरांत भंडारा का आयोजन किया जायेगा. विदित है कि 9वां प्राकट्य दिवस पर एक वर्ष तक अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इसका शुभारंभ मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 21 नवंबर 2025 को किया गया है. एक वर्ष तक लगातार अखंड कीर्तन हरि कीर्तन के उपरांत 2026 के मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 10 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी. अखंड कीर्तन में धाम समिति के सदस्यों के अलावा सुप्रसिद्ध सिकंदर व्यास एवं उनकी कलाकारों की टीम सहभागिता निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >