पीएमश्री विद्यालय में स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर, बच्चों को सिखाए जा रहे आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर

Aurangabad News : औरंगाबाद के पीएमश्री उच्च विद्यालय में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया है.

Aurangabad News : सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र स्थित पीएमश्री उच्च विद्यालय, बसडीहा कला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से स्काउट गाइड की ओर से पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर का समापन 24 अगस्त को होगा. शिविर के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक और शारीरिक विकास से जुड़ी जानकारी दी जा रही है.

प्राथमिक उपचार और आपदा के समय बचाव की दी जा रही जानकारी

स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आपदा के समय बचाव से संबंधित जानकारी दी जा रही है. बच्चों को विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं.

Also Read : औरंगाबाद नगर पर्षद की विशेष बैठक में ईओ की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, 15 दिनों में लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश

गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से कार्य करने और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. शिविर के प्रधान शत्रुघ्नजय कुमार और शिविर सहायक शुभम कुमार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दे रहे हैं.

Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना

विद्यालय के शिक्षक और कर्मी भी कर रहे सहयोग

शिविर के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य मो. अख्तर आलम सहित शिक्षक और अन्य कर्मी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिविर में शामिल विद्यार्थियों की गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है. आयोजकों का कहना है कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना के साथ उन्हें आपदा जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है.

Also Read : औरंगाबाद नगर पर्षद की विशेष बैठक में ईओ की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, 15 दिनों में लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >