बनाही गांव में जमीन विवाद में मारपीट में पिता-पुत्र जख्मी

पौथु थाना क्षेत्र के बनाही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना हुई

औरंगाबाद ग्रामीण.

पौथु थाना क्षेत्र के बनाही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना हुई. इस घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में उक्त गांव निवासी 57 वर्षीय मो यूनुस व मो यूनुस के 34 वर्षीय पुत्र मो अफरोज आलम शामिल है. घटना मंगलवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी अफरोज आलम ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान पाटीदार पहुंचा और अचानक लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पहले भी पटीदारों द्वारा खेत जोतने से मना किया गया था और मारपीट की धमकी दी गयी थी. जिस जमीन पर खेत की जुताई की जा रही थी वह पुरखों की जमीन है. उस जमीन को पटीदारों द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है. मंगलवार को खेत जुताई के दौरान अचानक सभी लोग खेत पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों पिता-पुत्र जख्मी हो गये. जानकारी यह भी मिली कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं. उन सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है. घटना के बाद परिजनों ने जख्मी पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी रफीगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पौथु थानाध्यक्ष ने बताया कि बनाही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >