साढ़े पांच किलो गांजे के साथ तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार

गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव में छापेमारी

औरंगाबाद, एसपी के निर्देश पर गोह थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की टीम ने गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव में छापेमारी कर लगभग साढ़े पांच किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि आसूचना इकाई व गोह पुलिस ने अकौना गांव निवासी संतोष कुमार के घर में छापेमारी करते हुए पांच किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया. वहीं, गांजा के तस्करी मामले में संतोष कुमार व उसके पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ भंटा लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >