सफल विद्यार्थी को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

गुणात्मक शिक्षा व शैक्षणिक वातावरण निर्माण के क्रम में राहुल कुमार व अन्य योग्य छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए एक अभियान व अद्वितीय रणनीति के तहत विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया जाता है

औरंगाबाद नगर. जूनियर रेडक्रॉस औरंगाबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में बारुण प्रखंड के राजकीय कृत देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज के छात्र राहुल कुमार के सफल होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जूनियर रेडक्रॉस के जिला काउंसलर सह सचिव निरंजय कुमार ने बताया कि राहुल कुमार रिसियप थाने के खेतपुरा गांव का निवासी है और वह उक्त विद्यालय का मेधावी छात्र है. निरंजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में राहुल कुमार ने 180 में 140 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की. गुणात्मक शिक्षा व शैक्षणिक वातावरण निर्माण के क्रम में राहुल कुमार व अन्य योग्य छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए एक अभियान व अद्वितीय रणनीति के तहत विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व्यक्तित्व निर्माण एवं कौशल विकास के लिए भाषण, निबंध, क्विज के साथ-साथ अन्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है. इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को माध्यमिक स्तर पर अपने प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण का भी सुनहरा अवसर प्राप्त होता है. जूनियर रेडक्रॉस के सचिव ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस द्वारा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा, साक्षात्कार आदि में सफल होने के लिए टिप्स भी प्रदान किये जाते हैं. इस सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, शिवम कुमार, संजय कुमार मेहता, कमल किशोर, गौतम जायसवाल, सुशील कुमार, रवि रंजन कुमार, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुमार, अमित कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, रश्मि मिश्रा, जयनारायण सिंह, मो जियाउद्दीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >