तीन बल्ब व एक पंखे का बिजली बिल तीन करोड़ सात लाख

गड़बड़ी : मरेजपुर गांव एक उपभोक्ता के पास पहुंचा एक महीने का बिल

गड़बड़ी : मरेजपुर गांव एक उपभोक्ता के पास पहुंचा एक महीने का बिल प्रतिनिधि, दाउदनगर एक छोटा सा घर या यूं कहे बैठका. लेकिन उक्त घर में बिजली की खपत इतनी की सुनकर हैरान रह जायेंगे. एक महीने में उक्त घर में तीन करोड़ सात लाख 77 हजार रुपये की बिजली खपत हो गयी, जबकि उक्त घर में सिर्फ तीन बल्ब और एक पंखे का ही उपयोग होता है. अब इसे क्या कहेंगे. बिजली विभाग की लापरवाही, गड़बड़ी, मनमानी या कुछ और… वैसे यह मामला प्रखंड के ममरेजपुर गांव से संबंधित है. इस गांव के उपभोक्ता दीपक कुमार को महज एक महीने का बिजली बिल 30777431 रुपये का मिला है. इतना भारी-भरकम बिल जब उन्हें मिला तो वे हैरान रह गये. ललन प्रसाद वर्मा के पुत्र दीपक रफीगंज थाने में डाटा ऑपरेटर है. उन्होंने बताया कि उनके घर में तीन कमरे हैं. इसका इस्तेमाल बैठका के रुप में किया जाता है. तीन बल्ब और एक पंखा लगा है. रात भर एक लाइट जलता है. 24 मार्च को ही दो महीने का बकाया 288 रुपये जमा कर दिया था. इसके बावजूद जब गुरुवार को विभागीय कर्मचारी रीडिंग लेने पहुंचा, तो बिल निकाल कर उसे फाड़ कर फेंक दिया. उसे लगा कि बिल की राशि काफी अधिक है. उपभोक्ता के पिता ने जब इसका विरोध किया, तो कर्मचारी ने आश्वासन दिया कि सुधार कर नया बिल भेजा जायेगा, लेकिन अब तक उन्हें कोई संशोधित बिल नहीं भेजा गया है. इसके बाद दीपक ने इंटरनेट से बकाये बिल की कॉपी निकाला, तो हक्का-बक्का रह गया. 30777431 रुपये का बिल उसके हाथ में था. उक्त बिल में स्पष्ट अंकित है कि दो मई तक ऑनलाइन भुगतान करने पर उपभोक्ता को 265571 रुपये की छूट दिया जायेगा. दीपक ने कहा कि जिस घर के लिए यह बिल है, वहां दिन में कभी-कभार कोई रहता है. रात में मकान खाली ही रहता है. वर्ष 2021 में लगाये गये मीटर के बावजूद उपभोक्ता को इतनी बड़ी राशि का बिल दिया जाना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है. वैसे उनका प्रतिमाह बिजली बिल सौ से 110 रुपये तक आता रहा है. इतना भारी -भरकम बिल आना विभागीय स्तर पर लापरवाही है. कई बार उपभोक्ताओं की ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं. वैसे डाटा ऑपरेटर ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हो सकता है कि तकनीकी त्रुटि के कारण ऐसा हुआ हो. बिजली बिल में सुधार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >