पइन में गिरने से वृद्ध की मौत

जम्होर थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव में टहलने के दौरान पइन में गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी

औरंगाबाद ग्रामीण. जम्होर थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव में टहलने के दौरान पइन में गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है. घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में सदर प्रखंड के उप प्रमुख व राजद नेता बादशाह यादव ने बताया कि रामचंद्र यादव शाम के समय के अपने गांव के ही सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे अनियंत्रित होकर पइन में गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उन्हें जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन चीत्कार उठे. बादशाह यादव ने बताया कि घटना बहुत दुखद है. मृतक काफी गरीब परिवार से थे. वैसे मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद दाह संस्कार के लिए शव को घर लेकर चले गये. वृद्ध की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >