कल्पवृक्ष धाम परता को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल करने की कवायद शुरू

औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर द्वारा लिखे गये पत्र के आलोक में पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा ने इस संबंध में डीएम श्रीकांत शास्त्री को पत्र लिखकर धाम की महता से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की है

अंबा. कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत परता स्थित कल्पवृक्ष धाम को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर द्वारा लिखे गये पत्र के आलोक में पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा ने इस संबंध में डीएम श्रीकांत शास्त्री को पत्र लिखकर धाम की महता से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की है. उन्होंने पत्र में बताया है कि औरंगाबाद विधायक द्वारा कल्पवृक्ष धाम की महत्ता, प्राचीनता व धाम परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले भव्य मेले का उल्लेख करते हुए पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल करने की मांग की है. विधायक द्वारा धाम परिसर में 2019 से लगातार जन सहयोग से महोत्सव आयोजित किये जाने का उल्लेख किया गया है. विधायक द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में उन्होंने निवेदन की मांग की है. बताया जा रहा है कि डीएम प्रतिवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि कल्पवृक्ष का धार्मिक महत्व है. कल्पवृक्ष, जिसे कल्पतरु भी कहा जाता है. हिन्दू धर्म में इसे इच्छा पूरी करने वाला वृक्ष माना गया है. इसकी मौजूदगी स्वर्ग में पायी जाती है. इसे समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से एक माना जाता है. कल्पवृक्ष का उल्लेख वैदिक शास्त्रों और पुराणों में मिलता है. मान्यता है कि कल्पवृक्ष के नीचे बैठकर मांगी गयी हर इच्छा पूरी होती है. राजा सत्राजित की बेटी और भगवान कृष्ण की तीसरी पत्नी सत्यभामा की हठ के कारण कल्पवृक्ष धरती पर आया. भारत के कई स्थानों पर इसका होने का उल्लेख है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दर्शन पूजन के लिए धाम में पहुंच चुके हैं. विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू होने से धाम समिति से जुड़े व आस्था रखने वाले लोगों में खुशी का माहौल है. समिति के प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटन के कैलेंडर में शामिल किये जाने से धाम का विकास तेजी से होगा. इसका लाभ आसपास के लोगों को भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >