डंप किये गये बालू जब्त, एक सप्ताह के भीतर चार प्राथमिकी दर्ज

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9300 सीएफटी बालू जब्त

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9300 सीएफटी बालू जब्त दाउदनगर. अवैध खनन के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें अवैध रूप से डंप बालू जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. एसडीपीओ कुमार कुमार ऋषिराज ने बताया कि 15 जून से पूरे राज्य में बालू खनन प्रतिबंधित किया गया है. इस दौरान केवल सेकेंडरी लोडिंग व लाइसेंस के माध्यम से बालू बिक्री एवं परिवहन की अनुमति है. फिर भी दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अवैध बालू डंप किया गया था. खनन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी. अब तक चार प्राथमिकी दर्ज है. 9300 सीएफटी बालू जब्त किया गया है, जो अवैध रूप से भंडारण किये गये थे. इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर की गयी कार्रवाई का ब्योरा देते हुए बताया कि 27 जून को प्राप्त सूचना व वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गोह थाना अंतर्गत सरसौल में मध्य रात्रि में संयुक्त छापेमारी की गयी. पुनपुन नदी के तलहटी में सघन छापेमारी की गयी. किसी व्यक्ति, मशीन वाहन द्वारा अवैध खनन करते नहीं पाया गया. 28 जून को दाउदनगर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी की गयी. केरा में सोन नदी से अवैध बालू उत्खनन के रोकथाम हेतु सोन नदी के पहुंच रास्ते को काटकर अवरुद्ध किया गया. 28 जून को ही मेवा बिगहा में सोन से लगभग 50 मीटर पूरब लगभग 800 घन फंट अवैध बालू भंडारण को जब्त कर उक्त बालू का मशीन, ट्रैक्टर, जेसीबी की सहायता से उठाव करते हुए दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसी दिन भगवान बिगहा में सोन नदी के किनारे तीन-चार छोटे-छोटे ढेर में लगभग 2500 घन फुट अवैध बालू भंडारण को जब्त कर बालू का उठाव मशीन, ट्रैक्टर, जेसीबी की सहायता से करते हुए थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी. 28 जून को ही भगवान बिगहा के काली घाट में सोन के किनारे तीन-चार छोटे-छोटे ढेर में लगभग 3000 घन फिट अवैध बालू भंडारण को जब्त कर बालू का मशीन, ट्रैक्टर, जेसीबी की सहायता से उठाव करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई .29 जून को भी दाउदनगर थाना के भगवान बिगहा के काली घाट में सोन के किनारे तीन -चार छोटे-छोटे ढेर में लगभग 3000 घन फुट अवैध बालू भंडारण को जब्त कर बालू का मशीन, ट्रैक्टर, जेसीबी की सहायता से उठाव करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई. 30 जून को पौथु थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा में बालू की जांच की गई. प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बालू से स्कूल का रिपेयरिंग कर चल रहा है. उक्त बालू का चालान भी प्रस्तुत किया गया. एक जुलाई को भी दाउदनगर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में खनन विभाग व दाउदनगर थाने की पुलिस एवं एसडीपीओ के क्यूआरटी बल द्वारा संयुक्त छापेमारी की गयी. मेवा बिगहा, केरा एवं हिच्छन बिगहा में अवैध बालू भंडारण का सघन जांच किया गया. जांचोपरांत अवैध बालू का भंडारण नहीं पाया गया और अवैध बालू से संबंधित जिला खनन कार्यालय को सूचना प्राप्त नहीं है. इस प्रकार अब तक की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रुप से भंडारित किये गये 9300 घन फुट बालू जब्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि आगे भी अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >