Bihar: डॉ अता रिजवी ने वियतनाम में रचा इतिहास, वियतनाम में इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित

Bihar: डॉ अता रिजवी लगभग चार वर्षों से हसपुरा में अपने घर रिजवी हाउस में चिकित्सा कर रहे है, जहां दूसरे जिले व प्रदेशों के लोग भी इलाज के लिए आते है.

Bihar: औरंगाबाद जिले के हसपुरा शहर के शिवदत बिगहा मुहल्ला के निवासी और जाने-माने चिकित्सक डॉ अता रिजवी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान डॉ अता रिजवी को गुरुवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में दिया गया. डॉ रिजवी विदेश में पढ़ाई पूरी कर ग्रामीण क्षेत्र में रोगियों का इलाज करते है.

पहले भी हो चुके हैं सम्मानित

डॉ रिजवी ग्रामीणों के लिए कम खर्च में संपूर्ण निदान तथा प्रभावित ऑर्गन को एक्टिवेट कर हमेशा के लिए ठीक करने की पद्धति का उपयोग करते है. इन्होने बिना साइड इफेक्ट के रोगों के निदान करने में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा योगदान किया है. इससे पहले भी डॉ रिजवी को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

कई जिलों से आते हैं लोग

डॉ अता रिजवी लगभग चार वर्षों से हसपुरा में अपने घर रिजवी हाउस में चिकित्सा कर रहे है, जहां दूसरे जिले व प्रदेशों के लोग भी इलाज के लिए आते है. इनके रोगियों में कई नेता, अभिनेता वरीय अधिकारी सहित नामी हस्तियां शामिल है. वियतनाम की राजधानी हनोई में झारखंड के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यूएस वर्मा ने अपने हाथों से सम्मान दिया.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarport Airport के लिए 473 एकड़ जमीन चिह्नित, PM Modi ने किया था विमान सेवा शुरू करने का वादा

Patna DM: छठ से पहले पटना की सभी सड़कें होंगी चकाचक, नये निर्माण पर 30 तक रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >