श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज को रेडक्रॉस सोसायटी से मिला सम्मान कॉलेज औरंगाबाद के टाॅप रक्तदाताओं में शामिल औरंगाबाद नगर. देव मोड़ स्थित श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज को रेडक्रॉस सोसायटी औरंगाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान दिया गया है. रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस सोसायटी दिवस पर रेडक्रॉस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. इस अवसर पर सर्वप्रथम मानवता की सेवा के मिसाल रेडक्रॉस सोसायटी के जनक हैनरी ड्यूनेंट को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया, तत्पश्चात औरंगाबाद जिला में सबसे अधिक रक्तदान करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया. श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान करने वालों की उच्चतर सूची में स्थान मिला है. यहां यह उल्लेखनीय कि श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में रेडक्रॉस सोसायटी औरंगाबाद द्वारा 28 जनवरी 2025 को रक्तदान शिविर लगाकर बीएड कालेज, नर्सिंग कालेज, तथा फार्मेसी कालेज से 32 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ था. इस संदर्भ में कॉलेज के निदेशक अभय कुमार सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर बीएड कालेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव, नर्सिंग कालेज के विभागाध्यक्ष पंकज कुमार सोनी तथा फार्मेसी कालेज के विभागाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने सम्मान प्राप्त किया. इधर, कॉलेज के निदेशक अभय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से मानव स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही इस माध्यम से समाज में ऐसे लोगों की मदद भी हो जाती है, जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
