औरंगाबाद: हर जिले में बने डिजिटल और हाई-सिक्योरिटी परीक्षा केंद्र, शंभू कुमार ने पीएम समेत बड़े अधिकारियों को भेजा पत्र

कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधुनिक परीक्षा केंद्रों की मांग की गई है. शंभू कुमार ने पीएम, सीजेआई और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर डिजिटल व हाई-सिक्योरिटी सुविधाओं वाले केंद्रों का सुझाव दिया है. इससे परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी.

Digital Exam Centers: देश में कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक जिले और प्रमुख शहरों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त परीक्षा केंद्र भवन बनाने की मांग की गई है. इस संबंध में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार ने प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर ध्यान आकृष्ट कराया है.

पत्र में शंभू कुमार ने कहा है कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में परीक्षा को व्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और ज्ञान के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है. वर्तमान समय में यूपीएससी सिविल सेवा, आईआईटी जेईई एडवांस्ड, सीए, गेट, कैट, यूजीसी नेट और एनडीए समेत कई प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के बेहतर करियर और प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का मार्ग खोलती हैं.

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल

उन्होंने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण कई बार व्यवस्थागत खामियों और पारदर्शिता से जुड़े सवालों के चलते परीक्षाएं प्रभावित या रद्द हो जाती हैं. इससे परीक्षार्थियों की मेहनत और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

डिजिटल और हाई-सिक्योरिटी सुविधाओं का दिया सुझाव

शंभू कुमार ने सुझाव दिया कि देश के प्रत्येक जिले और प्रमुख शहर में अत्याधुनिक परीक्षा केंद्र भवन बनाए जाएं. इन केंद्रों में सैटेलाइट इंटरनेट, डिजिटल प्रश्नपत्र, हाई-सिक्योरिटी कंप्यूटर सिस्टम, यातायात नियंत्रण और शोर-रहित वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं.

उन्होंने सुझाव दिया कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र केंद्रीय स्तर से सुरक्षित डिजिटल माध्यम के जरिये सीधे परीक्षा केंद्रों तक प्रसारित किए जाएं. उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था लागू होने से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >