सेवानिवृत्त फौजी व सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के पिता की मौत

शुक्रवार की शाम शक्ति नगर स्थित आवास पर महेंद्र सिंह की मौत हो गयी

औरंगाबाद ग्रामीण. सेवानिवृत्ति फौजी व सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी बलराम सिंह के पिता महेंद्र सिंह की 85 वर्ष की उम्र में मौत हो गई. वे शहर के ही ब्लॉक कॉलोनी स्थित शक्ति नगर मुहल्ले में अपने परिवार वालों के साथ रहते थे. उनका पैतृक गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव है. शुक्रवार की शाम शक्ति नगर स्थित आवास पर महेंद्र सिंह की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र सेवानिवृत्त फौजी व सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी बलराम सिंह ने बताया कि वे डालमिया फैक्ट्री में इंजीनियर थे. 1984 में डालमिया फैक्ट्री बंद होने के बाद वे अपने परिवार वालों के साथ घर पर ही रहते थे. 1991 में लकवा की चपेट में आ गये. इसके बाद से उन्हें कई प्रकार की जटिल बीमारियां हुई. लगभग 34 वर्षों से उनका बनारस से इलाज चल रहा था. अचानक उनके निधन से परिवार व समाज में शोक की लहर है. उनकी मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >