दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

Aurangabad News: दाउदनगर में किसान कुंदन यादव की हत्या के बाद एसपी अंबरीश राहुल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

Aurangabad News(ओम प्रकाश): औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के भूइयां बिगहा में घटनास्थल का निरीक्षण किया. जहां केसराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव की मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को कांड के जल्द खुलासे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. मौके पर एसएचओ विकास कुमार भी मौजूद रहे.

कैंडल मार्च भी निकाला गया था

बता दें कि मंगलवार की देर शाम किसान कुंदन यादव की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. इस संबंध में मृतक के पुत्र द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस हत्याकांड का खुलासा करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार की देर शाम दाउदनगर में कैंडल मार्च भी निकाला गया था.

Also Read: ओबरा थाना में पुलिस अधिकारियों को सम्मान, अपहृत छात्रों की सकुशल बरामदगी पर मिली सराहना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >