औरंगाबाद : दाउदनगर में ई-चालान सिस्टम लगाने की मांग तेज, आरटीआई के जरिए मांगी कार्रवाई की पूरी जानकारी

दाउदनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर ई-चालान प्रणाली की मांग जोर पकड़ रही है. पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू कुमार ने आरटीआई के तहत इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है. जानें क्या है पूरा मामला और कब तक हो सकती है इस प्रणाली की शुरुआत.

दाउदनगर के भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू कुमार ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दाउदनगर क्षेत्र में ई-चालान प्रणाली स्थापित करने को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के संबंधित विभाग को आवेदन भेजकर अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

वर्ष 2025 में किया था ई-चालान लगाने का अनुरोध

आरटीआई आवेदन में शंभू कुमार ने बताया कि पांच अक्टूबर 2025 को उन्होंने औरंगाबाद जिले के एनएच-139 तथा दाउदनगर-नासरीगंज मार्ग पर ऑटोमैटिक ई-चालान प्रणाली लगाने की मांग की थी. अब उन्होंने उस आवेदन पर अब तक हुई कार्रवाई और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी है.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठाई मांग

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है. ई-चालान प्रणाली लागू होने से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर स्वतः कार्रवाई होगी और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की अपील

शंभू कुमार ने कहा कि दाउदनगर के एनएच-139 और दाउदनगर-नासरीगंज मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. ऐसे में इन मार्गों पर जल्द ई-चालान प्रणाली लागू कर यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >