Aurangabad News : दाउदनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमा खुर्द गांव में एक मामले के नामजद अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया. पुलिस के अनुसार, दाउदनगर थाना कांड संख्या 526/26 के नामजद अभियुक्त सनी कुमार के घर पर यह कार्रवाई की गई है. कार्रवाई कांड के अनुसंधानकर्ता सह दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की.
आसपास के लोगों को दी गई कानूनी प्रक्रिया की जानकारी
पुलिस टीम करमा खुर्द गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तिहार को नियमानुसार चस्पा किया. इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को न्यायालय के आदेश तथा अभियुक्त के विरुद्ध चल रही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी भी दी.
हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि कांड संख्या 526/26 के नामजद अभियुक्त सनी कुमार के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया गया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त को निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा. यदि वह जल्द न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : नवादा में सस्ते लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल-सिम और कार बरामद
