Aurangabad News : शहर स्थित कोऑपरेटिव बैंक कार्यालय में बुधवार को सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अधिकारियों, पैक्स अध्यक्षों एवं बैंक कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके चार वर्षों के कार्यकाल की सराहना की.
चार वर्षों के कार्यकाल को बताया प्रेरणादायी
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकास कुमार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और नेतृत्व क्षमता के साथ सहकारिता विभाग को नई दिशा देने का कार्य किया. उनके सहयोगी स्वभाव, कार्यकुशलता और सभी के साथ बेहतर समन्वय की भावना को हमेशा याद रखा जाएगा.
Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण
काशीचक प्रखंड में हुआ स्थानांतरण
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि विकास कुमार का स्थानांतरण नवादा जिले के काशीचक प्रखंड में हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी कार्यशैली और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे.
Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर
अधिकारियों और कर्मियों ने दी शुभकामनाएं
समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, पैक्स अध्यक्ष गणेश शंकर उर्फ विद्यार्थी, सुनील कुमार, नीरज कुमार, धर्मबीर कुमार तथा बैंक अधिकारी कौशलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विकास कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.
Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद
