औरंगाबाद के नवीनगर में वर्षों से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा आवेदन

Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड के चैनपुर भटौलिया गांव की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है. इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में. इस समस्या को लेकर बीडीओ को आवेदन सौंपा गया है.

Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड की बैरिया पंचायत अंतर्गत चैनपुर भटौलिया गांव की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर बनी हुई है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी भी बढ़ जाती है.

बीडीओ को सौंपा आवेदन

चैनपुर भटौलिया गांव निवासी एवं वार्ड सदस्य राधा पासवान ने नवीनगर के बीडीओ को आवेदन देकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है. आवेदन देने के बाद गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई.

बरसात में बढ़ जाती है परेशानी

आवेदन में कहा गया है कि गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कई वर्षों से पूरी तरह जर्जर है. सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, जिससे पैदल और वाहन से आवागमन कठिन हो गया है. बरसात में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती है. कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. खराब सड़क के कारण एंबुलेंस समेत अन्य वाहन भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते.

कई बार गुहार के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

लोजपा जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि चैनपुर भटौलिया गांव की यह समस्या काफी पुरानी है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है और आज भी ग्रामीण कीचड़ भरी सड़क से होकर आने-जाने को विवश हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अविलंब संज्ञान लेकर सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की.

मौके पर पार्टी के सचिव ब्रजदेव राम, कौशल कुमार, शंकर पासवान, प्रमोद पासवान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >