औरंगाबाद: ओबरा विधायक ने विधानसभा में उठाया सीसीटीवी कैमरा और मुक्ति धाम निर्माण का मामला

ओबरा के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बिहार विधानसभा में जनसुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं. उन्होंने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और मुक्ति धाम निर्माण का प्रावधान करने की मांग की है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बिहार विधानसभा में जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. उन्होंने विधायकों की अनुशंसा पर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने तथा मुक्ति धाम (दाह संस्कार स्थल) निर्माण का प्रावधान करने की मांग सरकार के समक्ष रखी.

जनसुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूरी

विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए विधायकों की अनुशंसा को आधार बनाते हुए एक स्पष्ट प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए.

मुक्ति धाम निर्माण और स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग

विधायक ने यह भी मांग की कि शवों के गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 'मुक्ति धाम' निर्माण की अनुशंसा करने का अधिकार भी विधायकों को दिया जाना चाहिए.

उन्होंने ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्तमान में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर विधायकों की अनुशंसा हेतु कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने सरकार से अविलंब आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर यह व्यवस्था लागू करने की मांग की, ताकि जनसुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Om Prakash

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >